Welcome to JANHIT TIMES 24×7   Click to listen highlighted text! Welcome to JANHIT TIMES 24×7
दुनिया

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई कब और कहां मारे गए, अब तक जो बातें पता हैं

ईरान के सरकारी टीवी चैनल और ट्रंप ने ख़ामेनेई की मौत की बात कही है

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत की बात कही थी.

In this photo released by an official website of the office of the Iranian supreme leader, Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei waves to the crowd during a meeting with school and university students, in Tehran, Iran, Saturday, Nov. 2, 2024. (Office of the Iranian Supreme Leader via AP)

अमेरिका और इसराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया था जिसके बाद ख़ामेनेई की मौत की ख़बर आई है.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने पहले कहा था, “ख़ामेनेई का तेहरान स्थित आवास एक ज़बरदस्त और अचानक हुए हमले में तबाह हो गया है, और ऐसे कई संकेत हैं कि 86 साल के मौलवी अब नहीं रहे.”

ईरान ने इस हमले का जवाब इसराइल और चार खाड़ी अरब देशों, जहां अमेरिका के मिलिट्री बेस हैं- बहरीन, कुवैत, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात की ओर मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करके दिया है.

सरकारी टीवी चैनलों पर प्रेज़ेंटर्स के पढ़े गए बयानों से ये पता चला है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शनिवार तड़के उनके दफ़्तर में मौत हुई, जब वह “अपने कामकाज में व्यस्त थे.”

वहीं बीबीसी वेरिफ़ाई ने सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए यह भी पुष्टि की है कि तेहरान में ख़ामेनेई के दफ़्तर लीडरशिप हाउस कंपाउंड के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुँचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!