Welcome to JANHIT TIMES 24×7   Click to listen highlighted text! Welcome to JANHIT TIMES 24×7
टॉप न्यूज़

अमेरिका और इसराइल के हमले में ख़ामेनेई, रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मारे गए, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

मेरिका और इसराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता समेत सेना के कई सीनियर अफ़सर भी मारे गए. बाएं से दाएं - रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपो, अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरज़ादेह

अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है. इसके साथ ही ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरज़ादेह भी मारे गए हैं.

ईरान की इलिट सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपो और कुछ सीनियर कमांडरों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है.

शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था.

इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी.

ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.”

वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमलों में तक़रीबन 40 ईरानी अधिकारी मारे गए हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!